जैसलमेर. पाउडर व चूर्ण की एवज में मादक पदार्थ बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गौरतलब है कि गत 9 अप्रेल को शहर कोतवाल किशनसिंह ने गश्त के दौरान गीता आश्रम कच्ची बस्ती में एक जीप में रामपाल पुत्र ज्ञानंचद शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 08 असंद, हरियाणा और अमनदीप पुत्र बलवेन्द्रसिह निवासी वार्ड नम्बर, जिला करनाल हरियाणा पाउडर पैकेटों में ग्राहकों को अस्थमा, नशे की आदत छुड़वाने एवं घुटनों के दर्द के उपचार के लिए बेचते पाए गए। उक्त पाउडर नुमा पदार्थ के बिल वगैरह के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने पास बिल वगैरह नहीं होना बताया। सभी थेलियों पर किसी प्रकार का कोई मार्का वगैरा नहीं था। इनके बेग में चार सफेद डिब्बे भी पाए गए, जिनमें भी पाउडर नुमा पदार्थ भरा हुआ पाया गया उनके कब्जे से सामान को पुलिस ने बरामद किया। जब नारकोटिक्स डिटेक्शन किट के जरिए जांच की गई तो पाउडर में मादक पदार्थ की मात्रा पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।





No comments:
Post a Comment