Breaking News
recent

हथियार दिखा उत्पात मचाने के आरोपी रिमांड व न्यायिक अभिरक्षा में

 

 

 

मोकलसर.
रविवार शाम को मोकलसर स्थित होटल पर उत्पात मचाने व फायरिंग करने की कोशिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। मोकलसर पुलिस चौकी प्रभारी तगाराम ने बताया कि रविवार को होटल पर हथियार के साथ गिरफ्तार रमणिया निवासी केशरसिंह पुत्र विजयसिंह को अवैध हथियार की खरीद फरोख्त एवं अन्य अनुसंधान के लिए मंगलवार को सिवाना कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। दूसरे आरोपी राणसिंह उर्फ रणजीत सिंह पुत्र अर्जुनसिंह निवासी रमणिया को एक वर्ष पूर्व एससीएसटी एक्ट के मामले गिरफ्तार कर बालोतरा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल में भेजा गया है ।

रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

बालोतरा.मेगा हाइवे ओवरब्रिज के पास रेल ट्रेक पार करते रेलगाड़ी की चपेट में आने युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जोगाराम (30) पुत्र बाबूलाल भील निवासी समदड़ी रोड बालोतरा मंगलवार सुबह रेलवे टे्रक पार कर रहाथा। इस दौरान बाड़मेर-जोधपुर डेमो रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक शैतानसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

टैम्पो पलटने से युवक की मौत, दो अन्य घायल

चौहटन .
थाना क्षेत्र के धनाऊ के निकट सड़क पर मंगलवार रात को एक टाटा वैन असंतुलित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो किशोर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को धनाऊ अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाड़मेर रैफर किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर धनाऊ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार टीकूराम (20) पुत्र ताजाराम जाट निवासी फतेहगढ़, हरिश (14) निवासी हाथीतला व गणेश (14) निवासी रतासर वैन लेकर धनाऊ से चौहटन की ओर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में टीकूराम की मौत हो गई। वहीं हरिश व गणेश को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.