Breaking News
recent

हम बिछाएंगे धौलपुर-करौली रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन - राहुल

हम बिछाएंगे धौलपुर-करौली रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन - राहुल
धौलपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बेे में हुई सभा में राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा दो स्थानीय मुद्दों को भी उठाया। इनमें से एक महत्वपूर्ण मुद्दा धौलपुर-करौली रेलवे लाइन का था, जिसकी शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार में उसका ब्रॉडगेज का कार्य रुकवा दिया गया। जिसे उन्होंने फिर से शुरू कराने का वादा किया। वहीं संभव होने पर चम्बल के पानी को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाखों-करोड़ों रुपया अमीरों की जेब में डाला है। देश में 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपए मात्र 15 लोगों को दे दिया। नोटबंदी करके जनता का पैसा निकलवा दिया। मोदी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया, लोगों ने सपना देखा कि खाते में पैसा आ सकता है। इसके लिए मोदी ने बैंकों में खाते खुलवा दिए। लेकिन डाले नहीं, बल्कि निकलवा लिए। लेकिन हमने कांग्रेस के लोगों को बुलाया और अच्छे से अच्छे अर्थशास्त्रियों से पूछा। अगर मैं चाहूं, कि हर गरीब के खाते में पैसा डालूं तो क्या होगा। इस पर हमने निर्णय किया गया तो देश के सबसे गरीब लोगों को 72 हजार रुपए प्रतिवर्ष पांच साल के लिए दिए जाएंगे। देश में 15 लाख रुपए नहीं दिए जा सकते हैं, क्योंकि दिया तो इससे अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी।
उन्होंने यह बात भी कही कि राशि महिलाओं के खातों में डाली जाएगी। उनकी सरकारी आई तो लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दस लाख पंचायतों को युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।
हमने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ होगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत, मध्यप्रदेश में कमलनाथ के अलावा छत्तीसगढ़ में दो दिन में कर्जा माफ कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी झूठ बोलते हैं। किसानों, युवाओं लोगों से झूठा वादा किया।
हमारी सरकार आई तो लाखों-करोड़ों रुपए की लागत से शिक्षा, सरकारी अस्पताल, सरकारी विश्विद्यालय बनाए जाएंगे। जिससे कम से कम पैसे में आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बन सकेंगे। मुफ्त में दवाई मिलेगी व इलाज होगा। जिला व ब्लॉक स्तर स्कूल व अस्पताल खोले जाएंगे।
आपका पैसा है, अम्बानी का पैसा नहीं है। युवाओं की मदद करेंगे। हिन्दुस्तान का युवा अगर व्यापार करना चाहता है तो उसे स्वीकृति लेनी पड़ती है। हमने काननू बदलेंगे, किसी भी सरकारी कार्यालय से तीन साल तक के लिए कोई स्वीकृति जरूरत नहीं पड़ेगी। तीन साल बाद व्यापार चालू हो जाएगा। तब स्वीकृति लेनी होगी।
जेल में या बाहर
राहुल गांधी ने कहा कि अम्बानी जेल में हंै या बाहर, माल्या, मेहुल चौकी, नीरव मोदी ने लाखों करोड़ रुपए बैंक से कर्जा ले रखा है। लेकिन अगर किसान 20 हजार रुपए भी कर्जा लेता है और चुका नहीं पाता है तो बह जेल में होता है या बाहर। लेकिन अब कर्जा नहीं चुकाने पर किसान जेल में नहीं डाला जा सकेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पालयट, राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रमेश मीणा, बाड़ी विधायक गिर्राजसिंह मलिंगा, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा, हिण्डौनसिटी विधायक भरोसीलाल जाटव सहित कांग्रेस नेता मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.