Breaking News
recent

अवैध कनेक्शन से रोकने पर जानलेवा हमले का प्रयास

लूणी. अवैध कनेक्शन लेने से रोकने के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों पर शुक्रवार को मोगड़ा घुमटी के पास एक दम्पति ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। दोनों अधिकारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता अशोक मीणा व कनिष्ठ अभियन्ता राकेश गहलोत लगातार तीसरे दिन चली कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को कुड़ी होद से भाकरासनी होते हुए सालावास रेलवे स्टेशन से गांव तक हुए खेतो, ढाणियों व होटलों में १५ अवैध कनेक्शन काटकर दोपहर को जोधपुर लौट रहे थे। इस दौरान मोगड़ा घुमटी के पास खेत में बनी ढाणी में एक दम्पति कुडी होद से आने वाली मुख्य पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन लेने के लिए गड्ढा खोदते नजर आए। अधिकारियों ने जब रोका तो पति-पत्नी हाथों में कुल्हाडि़या लेकर उनके पीछे भागे और जानलेवा हमले का प्रयास किया। दोनों अधिकारी अपनी जान बचाते हुए दौडक़र गाड़ी में बैठ गए व जोधपुर की ओर रवाना हो गए। इनका कनेक्शन अवैध होने के कारण गुरुवार को जलदाय विभाग की टीम ने काट दिया था। यह दम्पति शुक्रवार को दुबारा अवैध कनेक्शन लेने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच सहायक अभियन्ता मीणा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता जोधपुर व उपखण्ड अधिकारी लूणी को फ ोन कर जानलेवा हमले की जानकारी दी तथा अवैध कनेक्शन काटने के लिए पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इनका कहना है-
पानी का दुबारा अवैध कनेक्शन लेने पर रोकने के दौरान हम पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। इस घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। आगे पुलिस सहायता पर ही अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अशोककुमार मीणा, सहायक अभियन्ता, जलदाय विभाग लूणी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.