Breaking News
recent

जमीन पर बैठकर इन बच्चों को अपने हाथों से कन्या भोज करवा रहीं शिल्पा शेट्टी, बहन शमिता भी दिखीं साथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस shilpa shetty ने रामनवमी के मौके पर हाल में कन्या भोज करवाया। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्याओं को बुलाया और उन्हें अपने हाथों से खिलाया। एक्ट्रेस ने खुद इस दौरान की तस्वीरें Instagram पर शेयर की।

 

shilpa-shetty-organised-kanya-puja-on-navratri-ram-navami

उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा कन्याओं को भोजन करवाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीरों में वो कन्याओं के साथ जमीन पर बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों में खास बात ये है कि वो खुद कन्याओं को भोजन खिला रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन शमिता शेट्टी भी उनके साथ नजर आईं।

shilpa-shetty-organised-kanya-puja

शिल्पा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, रामनवमी में पावन पर्व पर मैं अपने सभी इंस्टग्राम फैन्स को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रही हूं। Happy Kanchka, Stay blessed।

 

shilpa-shetty-kanya-puja

एक्ट्रेस ने सभी कन्याओं को भोजन करवाने के बाद मिठाई बांटी और गिफ्ट भी दिए। गौरतलब है कि शिल्पा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस चैप्टर-3' में बतौर जज नजर आ रही हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.