Breaking News
recent

भीषण गर्मी के बीच नौनिहालों को मिली राहत, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सीकर।
प्रचंड गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू के कहर को देखते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिला कलेक्टर सी.आर मीना ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.00 बजे तक लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश सरकारी व निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होंगे। विद्यालय स्टॉफ एवं शिक्षकों का यथावत रहेगा। बता दें शेखावाटी में सीकर व चूरू जिले का तापमान इन दिनों 42 डिग्री से अधिक हैं। तपती धूप में बच्चों के लिए घरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। अब जिला कलेक्टर ने मासूमों को राहत दी है।

धूप ने किया हलकान
अंचल के तीनो जिलों में सुबह से झुलसा देने वाली तेज गर्मी पड़ी। सुबह से शाम तक सूरज की भृकुटी तनी रही और तेवर कम नहीं हुए। सुबह हवा में नमी 37 रही। दोपहर में नमी की मात्रा 16 फीसदी ही रही। 7.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ‘लू’ ने अंचलवासियों को झुलसा कर रख दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.