Breaking News
recent

विधायक गौड़ ने दिया यह प्रस्ताव, मंजूर हुआ तो बढ़ सकती है ब्राह्मणों की ताकत

श्रीगंगानगर। स्थानीय विधायक राजकुमार गौड़ का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर ब्राöण समाज में बदलते परिवेश में शिक्षा के बलबूते पर अपनी ताकत और पहचान वापस करनी होगी। राजाओं के राज से लेकर सरकार के रणनीतिकारों मं ब्रह्म शक्ति का दबदबा रहा लेकिन आर्थिक स्थिति से कभी मजबूत नहीं रहे। विश्व का भला करने वाले ब्राह्मण को अब रोजगार के लिए जिद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा के बलबूते पर समाज की सम्पन्नता वापस आ सकती है।

वे रविवार को पुरानी आबादी स्थित गौड़ धर्मशाला में गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उनका कहना था कि बदलते परिवेश में युवाओं में अन्तरराज्यीय विवाह का क्रेज बढ रहा है, ऐसे में छह न्याति ब्राह्मण एकजुट हो जाएं तो अपने बच्चों के रिश्ते एक से दूसरे न्याति ब्राह्मण समाज में करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

यह कदम संपूर्ण समाज में एकजुटता की मिसाल हो सकेगी। गौड़ का कहना था कि युवा अपने भविष्य के निर्णय खुद ले रहे है, ऐसे में परिवार के बुजुर्गो और उन अभिभावकों को अब अपनी सोच विकसित करनी होगी जिनके बच्चे विवाह योग्य होने के बाद अपने जीवन साथी की तलाश के लिए दूसरी जाति के युवाओं के संपर्क करते है। ऐसे में छह न्याति के ब्राह्मण समाज एक दूसरे के साथ रिश्तेदारी करना शुरू कर दे तो यह विचारधारा ब्रह्म शक्ति के रूप में विकसित हो सकती है। यह सुनकर वहां उपस्थित छह न्याति ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। विधायक बनने के बाद पहली बार ब्राह्मण समाज से रूबरू होने पर उनका कहना था कि विधायक चुनने के लिए समाज के लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।

इससे पहले गा समाज ने किया विधायक गौड़ को सम्मानित इलाके में करीब ढाई दशक बाद समाज के सदस्य का विधायक चुने जाने के उपलक्ष में गौड़ समाज के अध्यक्ष रामवीर भारद्वाज, सरंक्षक पवन गौड़, उपाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, रतन शर्मा, सचिव शिवचरण शर्मा, प्रवीण गौड़ सहित कार्यकािरणी पदाधिकारियों और उनक कार्यकारिणी ने विधायक गौड़ को राजस्थानी पगड़ी, श्रीफल, स्मृति चिह्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुंडिया सारस्वत समाज के बनवारीलाल ओझाईयां, गुर्जर गौड़ समाज के विजय पंचारिया, पंजाबी सारस्वत समाज के पवन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रभा शर्मा, पूर्व पार्षद कुसुम कौशिक, जेपी शर्मा, एएसआई रामभज, जवाहरनगर थानाधिकारी प्रशांत कौशिक, प्रेमप्रकाश खंडेलवाल, संयुक्त व्यापार मंडल के नरेश शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण समाज के राजकुमार शर्मा डीटीडीसी, प्रदीप धेरड़ आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.