Breaking News
recent

अमित शाह से करीब दोगुना गरीब हैं राहुल गांधी, दोनों करते हैं कुछ इस तरह से कमार्इ

नर्इ दिल्ली। देश की दो सबसे बड़ी पाॅलिटिकल पार्टी कांग्रेस आैर बीजेपी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आैर अमित शाह। दोनों का बात करने का ढंग आैर काम करने का एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत है। दोनों सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बिजनेसमैन भी है। दोनों के पास करोड़ों रुपयों की संपत्ति भी है। उसके बाद भी राहुल गांधी कमार्इ आैर दौलत के मामले में अमित शाह से पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में अपनी-अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है। जिसमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी दौलत के मामले अमित शाह के मुकाबले दोगुना गरीब हैं। आइए जानते हैं कि दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास कितनी-कितनी दौलत है आैर दोनों किस तरह से कमार्इ करते हैं?

कैसे करते हैं अमित शाह कमार्इ?
इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजनीति में आने से पहले एक स्टॉक ब्रोकर थे। उन्होंने कर्इ कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं। अमित शाह ने जिन कंपनियों के शेयर खरीद रखे हैं उनमें आरआईएल, टीसीएस, बजाज ऑटो, कोलगेट-पॉमोलिव, ग्रासिम, एचयूएल, एलऐंडटी फाइनैंस तथा अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी दिग्गज कंपनियां हैं। शपथ पत्र के अनुसार 22 मार्च 2019 तक उनके पास कुल 17.56 करोड़ रुपए के शेयर हैं। अमित शाह ने अनलिस्टेड शेयरों में भी 3.08 लाख रुपए का निवेश किया है। उनकी पत्नी ने लिस्टेड शेयरों में 4.35 करोड़ रुपए और अनलिस्टेड शेयरों में 1.58 लाख रुपए का निवेश किया है। कुल मिलाकर शाह की संपत्ति 30.49 करोड़, जबकि उनकी पत्नी सोनलबेन की संपत्ति 8.35 करोड़ रुपए की है।

राहुल गांधी के पास है इतनी दौलत
अगर बात राहुल गांधी की करें तो वो अमित शाह की तरह से निवेश नहीं करते हैं। राहुल गांधी इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र के अनुसार राहुल गांधी ने 10 म्यूचुअल फंड स्कीम्स में कुल 5.19 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है। राहुल गांधी की अन्य चल संपत्तियों में 40 हजार कैश, बैंक में 17.93 लाख रुपए, फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स 39.89 लाख रुपए, 2.91 लाख रुपए की ज्वेलरी है। इन सब को मिलाकर उनके पास कुल चल संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए की है। उनकी अचल संपत्तियां 10.08 करोड़ रुपए की है।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.