Breaking News
recent

हेलिकॉप्टर ने लिया ट्रायल रन, हेलिपेड से सभास्थल तक किया पूर्वाभ्यास



चित्तौडग़ढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को आगमन से पहले सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए शुक्रवार को हेलिपेड से सभास्थल तक सुरक्षा पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान काफिला हेलिपेड से स्टेडियम तक पहुंचा और मार्ग में कहा क्या व्यवस्था सुधार की जरूरत है इसको भी देखा गया। पूर्वाभ्यास अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कलाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ के नेतृत्व में हुआ। इसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ पहुंच ट्रॉयल रन लिया। इसमें ये देखा गया कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर चित्तौडग़ढ़ पहुंचने के बाद किस तरह हेलिपेड पर उतरेगा। शहर में कम ऊंचाई पर मण्डराता वायुसेना का हेलिकॉप्टर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया।
.....................
सभास्थल पर प्रवेश के लिए जरूरी परिचय पत्र
प्रधानमंत्री की सभा सुनने के लिए आने वाले लोगों के पास भी कोई एक पहचान दस्तावेज होना आवश्यक होगा। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के अनुसार पहचान दस्तावेज देखने के बाद ही श्रोता को सभा स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस ने सभा में आने वाले लोगों से किसी न किसी तरह का पहचान दस्तावेज साथ में रखने की अपील की है।
........................................
सभास्थल व हेलिपेड के आसपास नहीं उड़ेगा ड्रोन
सुरक्षा सम्बन्धी एहतियात बरतते हुए पुलिस ने प्रधानमंत्री की सभा के दिन सभास्थल, हेलिपेड स्थल व सभा मार्ग पर किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। कोई भी दल,संस्था या व्यक्ति प्रधानमंत्री के आगमन से पहले व जाने तक सम्बन्धित क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग नहीं कर सकेगा। ऐसा करते पाए जाने पर ड्रोन पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।
.................
दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
प्रधानमंत्री की सभा में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते सभा स्थल, हेलिपेड, सभा स्थल मार्ग व बाहरी क्षेत्रों में करीब दो हजार सुरक्षाकर्र्मी तैनात किए जाएंगे। राज्य के विभिन्न स्थानों से पुलिस जाब्ता यहां मंगाया गया है।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.