Breaking News
recent

राहुल की बेणेश्वर रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस की यह है रणनीति, करेंगे ऐसा

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मंगलवार को बेणेश्वर में होने वाली सभा में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भीड़ लाने के लिए बड़े लक्ष्य दिए है। वैसे बड़े स्तर पर कांग्रेस ने जोर दिया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय से दो वाहन तो लाए जाए, इसी के तहत सभी विधानसभा में भीड़ जुटाने को लेकर यहीं कसरत की जा रही है। राहुल की सभा में भीड़ को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा व देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला क्षेत्र में दौरें पर है और उन्होंने भीड़ को लेकर भी प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों को अपने लक्ष्य याद दिलाए है। वैसे प्रत्येक पंचायत पर दो वाहनों के हिसाब से कांग्रेस ने करीब 50 हजार की भीड़ इस संसदीय क्षेत्र से ले जाने का लक्ष्य माना है और इसी लक्ष्य को लेकर राहुल की सभा को सफल बनाने की तैयारी में कांग्रेसी जुटे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.