नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में प्रदेश के डीजी (सतर्कता), मुख्य सचिव, पुलिस अधीक्षकों के तबादलों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि वो अपने सीईओ को यह निर्देश दें कि आंध्र सरकार के कामकाज में दखल न दे।
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा दलित और ओबीसी का मन जीते बगैर कैसे छू पाएगी 74 का आंकड़ा!
पुनर्मतदन की मांग की थी
इससे पहले भी चंद्रबाबू नायडू ईवीएम के मुद्दे पर चुनाव आयोग से अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान हजारों ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से 18 अप्रैल को ईवीएम गड़बड़ी वाले बूथों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu wrote to Election Commission yesterday over transfer of DG Intelligence, Chief Secretary and Superintendents of Police of various districts of the state and seeks directions to CEO not to interrupt functioning of the state govt. (file pic) pic.twitter.com/oqNgXbLSA8
— ANI (@ANI) April 26, 2019
सीताराम येचुरी ने मोदी और शाह पर कसा तंज, पूछा- आपको दुर्योधन और दुश्सासन का ही नाम क्यों याद है?
पक्षपात का लगाया था आरोप
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र में मतदान समाप्त होने से ठीक पहले अधिकारियों का मनमाने ढंग से तबादलों को गलत करार दिया था। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि मुख्य सचिव को बदलकर उनकी जगह ऐसे व्यक्ति को बैठा दिया गया जो एक मामले में वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के साथ सह आरोपी है। उन्होंने कहा कि राज्य में आयोग के जो पर्यवेक्षक भेजे गए थे उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रहा है।





No comments:
Post a Comment