नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासिचव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महाभारत के 100 कौरवों में से आपको केवल दो भाईयों का ही नाम क्यों याद है? दुर्योधन और दुश्सासन के अलावा आप कितने कौरव भाईयों का नाम जानते हैं?
PM मोदी की बायोपिक पर आज आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 19 मई तक है फिल्म की रिलीज पर रोक
इनका भी वही हाल होगा जो कौरवों का हुआ
सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर भी कौरव भाईयों वाला हाल है। उन्होंने जनसभा में उपस्थिति लोगों से पूछा कि आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कितने लोगों के नाम यादव हैं? दरअसल, महाभारत में जो नौबत कौरवों की हुई वही हाल अब राजनीतिक महाभारत में जारी है। भारतीय लोकतंत्र के दुर्योधन और दुश्सासन का भी वही हाल होने वाला है।
कन्हैया कुमार ने गिरिराज पर साधा निशाना, कहा- 'बेगूसराय के लोग मुद्दों पर करेंगे वोट'
S Yechury in WB,y'day:100 Kauravas mein se aapko 2 bhaiyon ka naam yaad hai,Duryodhana-Dushasana.Duniya ke sabse bade party ke andar aapko kitne logon ke naam yaad hai?Modi-Amit Shah. Jo naubat hui thi Mahabharat mein Kauravas ki woh ab yahan rajneetik mahabharat mein ho rahi hai pic.twitter.com/rg137Pchkr
— ANI (@ANI) April 26, 2019
पीएम मोदी को हराना सबसे बड़ा मुद्दा
दो दिन पहले कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि किसी तरह पीएम मोदी को हराना इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछले पांच साल में देश का हर व्यक्ति गंभीर समस्याओं से घिर गया है। इसलिए भाजपा को हराना हमारा एजेंडा है।





No comments:
Post a Comment