-इसी सप्ताह चने की भी खरीद शुरू होने की उम्मीद
नई धानमंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से सरसों की सरकारी खरीद मंगलवार को भी जारी रही। अबतक करीब 525 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडी में बुधवार से सरसों से भरे कट्टों का उठाव कार्य भी शुरू होगा।
क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक गिरधारीलाल सहारण ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद कार्य नई धानमण्डी के शैड नम्बर एक पर की जा रही है। यहां खरीद केन्द्र के साथ साथ कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया हुआ है। कन्ट्रोल रूम पर खरीद टोकन संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है। सरसों का 2406 किसानों का रजिस्टे्रशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब और किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जबकि चने का रजिस्ट्रेशन कार्य चल रहा है। अबतक 1300 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को खरीद केन्द्र से सरसों से भरे कट्टों का उठाव कार्य शुरू हो जाएगा। वेयर हाउस में 40 हजार कट्टे रखने के लिए जगह आवंटित हो चुकी है।
चने की सरकारी खरीद इसी सप्ताह में
क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक ने बताया कि क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से सरसों के साथ साथ चने की सरकारी खरीद भी होगी। इस सप्ताह में ही चने की आवक नई धानमण्डी में शुरू हो जाएगी। इसके तहत सरकारी खरीद का कार्य भी शुरू हो जाएगा।





No comments:
Post a Comment