पाली
राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार की सुबह सर्वोदय नगर अंडरब्रिज के निकट स्थित वृंदावन चौपाटी पर हमराह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमेें क्षेत्र के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान कोई योग कर रहा था तो कोई व्यायाम कर रहा था तो कई अपने बाहुबली होने के करतब दिखा रहा था। करीब एक घंटे तक चले हमराह कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न गतिविधियां। दस वर्षीय लक्षिता टांक ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए योग के कई आसन करवाए तो पिन्टू आहूजा ने भी कई साहसिक करतब दिखाए। इस दौरान पार्षद तिलोक चौधरी, महावीर पब्लिक स्कूल के सुदर्शनसिंह उदावत, राजकुमार टांक, गुमानसिंह रावत सहित कई जने उपस्थित रहे।
ली मतदान की शपथ
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने लोकसभा चुनाव व मैदान में खड़े प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान सभी ने पत्रिका के आह्वान पर शपथ ली कि वे २९ अप्रेल को मतदान करने अवश्य जाएंगे ओर देश में एक अच्छी सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने यह भी शपथ ली कि वे अपने परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को भी मतदान का महत्व बताते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
ईवीएम के जरिए बताई मतदान की प्रक्रिया
जिला निवार्चन विभाग की वैन भी हमराह कार्यक्रम में रही। निर्वाचन विभाग के अनिल नामा, श्यामसिंह सोढ़ा व रविकांत सैनी ने क्षेत्र के लोगों ने वोट देने की प्रक्रिया बताई तथा ईवीएम मशीन पर डेमो वोट करवाए।





No comments:
Post a Comment