Breaking News
recent

एकजुटता व शिक्षा से ही समाज का विकास-सैनी

गीजगढ़. कस्बे की नवाकुआं ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वाधान में जिला स्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ति समारोह रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन व आरपीएससी अजमेर के सदस्य आरडी सैनी ने कहा कि एकजुटता व शिक्षा से ही समाज का विकास का सम्भव है। सिकराय प्रधान बादाम देवी ने कहा कि कुरोतियो को समाप्त कर शिक्षा का स्तर सुधारने बाद ही समाज का विकास सम्भव है।

 

 

समाज के तहसील अध्यक्ष प्रभातीलाल सैनी ने कहा कि समाज के युवाओं को महात्मा महात्मा फुले के जीवन को आत्मसात कर उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। विश्राम सैनी कहा कि शिक्षा के बिना समाज आगे नही बढं सकता है। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बालक बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इससे पहले सुबह बंाकली के बालाजी मन्दिर से कलश यात्रा निकाली।इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख गीत गाती कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। सरपंच गिर्राज सैनी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, विश्राम सैनी, मूलचंद , रामजीलाल सैनी, जगराम सैनी, लटूरमल सैनी, जिला परिषद सदस्य हीरालाल सैनी, नाथूलाल, आरपी सैनी, पप्पू सैनी आदि मौजूद थे। बालक सचिन सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। ।

 


रैली निकालकर दिया भारतीय संस्कृति का संदेश


दौसा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में वाहन रैली निकाली गई। रैली को धर्म जागरण प्रमुख मोहनसिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख नीलम गुर्जर एवं दिलीपसिंह राठौड़ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो बालिका एवीएम से रवाना होकर आगरा रोड होते हुए सोमनाथ मन्दिर पहुंची।

 

इस दौरान युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले आयोजित गोष्ठी में भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इस मौके पर मोहित शर्मा, शशिकान्त शर्मा, पकंज, लोकेश, युगल व्यास, अंशु विजय, गोलू, अभिषेक, तिलक सैन, सोनू शर्मा, दीपक एवं लोकश भांकरी आदि मौजूद थे। (दौसा ग्रामीण)

 

 

हवन पूजन कर मनाया महिला दिवस


दौसा. महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान योगमुनि सत्यदेव चतुर्वेदी ने वेदिक मंत्रो"ाार के साथ हवन पूजन कराया। वहीं रामनवमी के अवसर पर 13 अप्रेल को सन्यास दीक्षा दिवस मनाने का निर्णय किया गया। इस मौके पर राÓय महिला प्रभारी विजयलक्ष्मी शर्मा, चन्द्रकला शर्मा, जिला महिला प्रभारी गीता गुप्ता, सरोज गोयल, ममता खण्डेवाल, ललितादेवी, हर्षिता गोयल, शोभा गुप्ता, करणसिहं, बृजराजकिशोर शर्मा आदि मौजूद थे। (दौसा ग्रामीण)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.