जैसलमेर/मोहनगढ़. नहरी क्षेत्र में पिछली गर्मियों में चली आंधियों की वजह से सडक़ों पर रेत जमा हो गई थी, जिसे अभी तक नहीं हटाया गया है। ऐसे में सडक़ें पूरी तरह से रेत में दबी हुई है। कई स्थानों पर रेत को हटाया गया था। तो कई स्थानों पर रेत को नहीं हटाया गया था। अब इन सडक़ों पर जमा रेत की वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बड़े वाहनों का इस रेत में से निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। यही स्थिति बनी हुई है मोहनगढ़ से बचलासर जाने वाली रोड की। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत व जिला स्तर के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया। उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस संबंध में ग्रामीण हिम्मत सिंह, गणपतसिंह, अचलसिंह, कमलसिंह, गाजी खां, मदे खां, सुरजभान सिंह, जगराम, ज्वाला राम, चांदी राम आदि का कहना है कि मोहनगढ़ से बचलासर जाने वाली सडक़ पर पिछले साल चली आंधियों की वजह से रेत जमा हो गई थी। जिसे हटाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत व जिले के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था। उसके बावजूद इस सडक़ पर से रेत नहीं हटाई गई थी। अब इस सडक़ पर जमा रेत की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।





No comments:
Post a Comment