नई दिल्ली। बिहार के विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान प्रेस कॉंफ्रेंस कर रहे आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र के माध्यम से बिहार के लोगों से तमाम वादे किए। तेजस्वी ने घोषणापत्र पढ़ा और बताया कि आरजेडी की सरकार आने पर सबसे पहले बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। तेजस्वी ने कांग्रेस की न्याय योजना का भी समर्थन किया।
अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं
Patna: Rashtriya Janata Dal (RJD) releases their manifesto for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/fKrq848Bft
— ANI (@ANI) April 8, 2019
कश्मीर: सेना के हथियारों में शामिल होगी एके-203 असॉल्ट राइफल, आतंकियों का बनेगी काल
आरजेडी के घोषणापत्र में किए वादे—
- खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे
- प्रमोशन में भी आरक्षण लागू होगा
- बिहार में पलायन को रोकने का प्रयास किया जाएगा
- बिहार छोड़कर जाने वालों को हेल्प सेंटर
- ताड़ी को खरीदना बेचना गैरकानूनी नहीं होगा
- रोजगार के लिए एक्शन प्लान बनाएंगे
- लोगों को सम्मान से जीने का हक दिया जाएगा
- आबादी के अनुपात के हिसाब से देंगे आरक्षण
- जातिगत गणना की जाएगी
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.





No comments:
Post a Comment