Breaking News
recent

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी और ममता बनर्जी आज आमने-सामने, करेंगे चुनावी अभियान का आगाज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को दीदी के गढ़ पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यहां सिलीगुड़ी में जनसभा करेंगे। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज ही अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। ममता उत्तर बंगाल के दिनहाटा में अपनी पहली सार्वजनिक जनसभा करेंगी। आपको बता दें कि बंगाल लोकसभा सीट के लिहाज से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने ही हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी जैसे दो बड़े और प्रतिद्वंद्वी नेता एक ही एक ही दिन चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि क्या दोनों नेताओं ने किसी रणनीति के तहत इस तारीख का चुनाव किया है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी 4 अप्रैल को उत्तर बंगाल से अपना चुनावी अभियान शुरू करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अचानक अपना फैसला पलटते हुए दिनहाटा में रैली एक दिन पहले जनसभा करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 और इसके बाद महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं।

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

आपको बता दें कि पिछले साल राज्य में हुए पंचायत चुनावों और उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन के बाद भाजपा उत्साह में है। यहां भाजपा तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सीपीआई (एम) व कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन गई है। खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 23 सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.