Breaking News
recent

सोती हुई महिला के साथ क्रिकेटर ने किया रेप, पहले धोखे में सहमति से बने थे संबंध

लंदन। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न रेप के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने सोती हुई महिला के साथ बलात्कार किया। एलेक्स हेपबर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे हैं और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलते हैं।

30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोरसेस्टर क्राउन कोर्ट ने शनिवार को एलेक्स हेपबर्न को दोषी करार दिया। 23 साल के इस खिलाड़ी को 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। हेपबर्न पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि सोते वक्त उनके साथ बलात्कार किया गया। जिस वक्त कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया वो अपनी सीट पर फिसल गए और चेहरे को हाथों से ढक लिया।

शर्त की वजह से कर दिया बलात्कार

आपको बता दें कि रेप की ये घटना साल 2017 की है। उस वक्त हेपबर्न वोरसेस्टरशायर के लिए क्रिकेट खेलने गए थे। मगर हेपबर्न की अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक अजीबोगरीब शर्त लग गई। एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एलेक्स की व्हॉट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ कि वो साथी क्रिकेटर से इस बात की शर्त लगाता था कि कौन कितनी ज्यादा महिलाओं के साथ रात बिताएगा। इसी शर्त की वजह से दो साल पहले हेपबर्न ने पीड़िता के साथ अपने फ्लैट में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने कहा कि मैं क्लार्क समझकर बना रही थी संबंध

पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसे पहले पता नहीं था कि उसके साथ सो रहा शख्स एलेक्स है, वह किसी और को समझ रही थी मगर एलेक्स को पहचानने के बाद पीड़िता ने साफ मना कर दिया मगर एलेक्स ने जबरदस्ती की। खैर अब कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद एलेक्स का क्रिकेट करियर खत्म ही हो गया।

वहीं क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न का कहना है कि उसने महिला के साथ उसकी सहमति से संबंध बनाए थे, महिला को आरोप पूरी तरह से निराधार है, वह आरोप लगाकर बदनाम करना चाहती है। पीड़िता का कहना है कि उसे लगा कि वह क्लार्क के साथ है, लेकिन वह हेपबर्न के साथ थी. महिला का पक्ष रख रही मिरांडा मूरे क्यूसी ने कहा कि हेप के बालों को छूने के बाद उन्हें पता चला कि वह क्लार्क के साथ नहीं है, इसके बाद आपत्ति जताई तो हेप ने उसके साथ रेप किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.