Breaking News
recent

राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर होगी खरीद

सीकर.

चना और सरसों के समर्थन मूल्य पर एक अप्रेल से जिले में खरीद शुरू होगी। इसके लिए राजफैड ने जिले में सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ, दांतारामगढ़,पलसाना, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना में खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। खरीद केन्द्रों पर एक किसान से एक हेक्टेयर में साढ़े 11 क्विंटल की खरीद की जाएगी। एक पंजीयन पर 25 क्विंटल से ज्यादा की उपज नहीं खरीदी जाएगी। इसके लिए 13 मार्च से किसानों ने पंजीयन करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि सर्वर डाउन होने और किसानों के उपज नहीं निकाले जाने के कारण पंजीयन की संख्या कम है।


ये देने होंगे दस्तावेज
समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया सहकारिता विभाग के शीर्ष संस्था राजफेड के जरिए की जाएगी। खरीद के लिए चना का समर्थन मूल्य 4200 रुपए, चना का 4620 रुपए तय किया गया है। किसान अपना पंजीयन करवाते समय गिरदावरी तथा भामाशाह कार्ड ,आधार कार्ड , एवं बैंक पासबुक की प्रतिलिपि के जरिए ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। उपज बेचते समय खरीद केन्द्र पर किसान को ये दस्तावेज जमा कराने होंगे। इस दौरान किसान खुद का नाम, बैंक खाता क्रमांक, आइएफसी कोड लिखेगा।


किसानों को मिलेगा फायदा
समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने से जिले के 15 हजार से अधिक किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा। हालांकि कई खरीद केन्द्रों पर अभी तक तैयारी पूरी नहीं हुई है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.