Breaking News
recent

टक्कर के बाद तालाब में जा गिरी कार, अंदर बैठे दो जनों की जान पर बन आई बात और फिर...

लक्ष्मणगढ़.
कस्बे में मुकुन्दगढ़ रोड़ पर रघुनाथ बालिका स्कूल के पीछे रविवार को तेज गति से आ रही बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सडक़ किनारे गन्दे पानी के भराव के कारण बने तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। कार को बाद में स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार मुकुन्दगढ़ रोड पर रघुनाथ बालिका स्कूल के पीछे स्थित व चौराहे पर एक कार रेलवे लाइन की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ला पिनारान की ओर से तेज गति से एक बस आई जिसने कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने गन्दे पानी के तालाब में गिर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार तथा उसमें सवार दो जनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गति अवरोधक न होने के कारण अक्सर तेज गति के वाहन यहां दुर्घटना का कारण बनते रहते है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.