Breaking News
recent

घर से लापता युवती की लाश तालाब में मिली


पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा
सालमगढ़
सालमगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में घर से लापता एक युवती की लाश गांव के तालाब में दलदल में मिली है। पुलिस ने दलदल से शव निकलवाया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। थाना प्रभारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि प्रतापपुरा तालाब में गड्ढे के अंदर दलदल में एक युवती की लाश पड़ी है। जिसके पहने कपड़े थोड़े से दिखाई दे रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कई ग्रामीण मौजूद थे। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बहादुर मीणा निवासी प्रतापपुरा की पुत्री कमला(२२) बुधवार से घर से लापता है। इस पर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को बांसवाड़ा से बुलाया गया। मामले की संदिग्धता को देखते हुए पीपलखूंट उप अधीक्षक ओमप्रकाश गौतम भी मौके पर पहुंचे।
शव को दलदल से बाहर निकाला गया। पानी से धूलाया तो मृतका की कमला के रूप में की गई। मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम कराया गया। शव को परिजनों के सुपुर्द किया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण प्रेम प्रसंग होना सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
&&
फोटो....
बाइक भिड़ंत में दो गंभीर घायल
उपचार के बाद उदयपुर रेफर
छोटी सादड़ी
छोटीसादड़ी थाना इलाके में गुरुवार रात्रि बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 व 104 एंबुलेंस से छोटी सादड़ी चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रिम उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया।
केसुन्दा गांव से नौ मील चौराहे को मिलाने वाली सडक़ पर दो बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते मध्य प्रदेश के रामपुरा तहसील के सालरमाला गांव निवासी 22 वर्षीय राकेश पुत्र जगदीश भील वहीं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के दारू खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय मुकेश पुत्र मांगीलाल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस पायलेट व मेलनर्स तेजप्रकाशसिंह घटना स्थल पर पहुंचे। 104 एंबुलेंस के चालक दिनेश सिंह शेखावत घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर उदयपुर रेफर किया गया।
----



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.