Breaking News
recent

पेटीएम के जरिए करें शेयर बाजार में कारोबार, सेबी ने स्टॉक ब्रोकिंग करने की दी मंजूरी

नई दिल्ली। पेटीएम मनी ने गत सोमवार को अपने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी दिया कि अब पेटीएम को भारतीय विनियामक एवं प्रतिभूति बोर्ड ( SEBI ) से स्टॉक ब्रोकिंग की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) पर स्टॅाक ब्रोकर मेंबरशिप भी मिल गई है। बता दें कि इसी साल जनवरी माह में ही पेटीएम मनी ने कहा था कि उसके प्लेटफॉर्म पर 10 लाख यूजर्स हैं। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को पिछले साल सितंबर माह में लॉन्च किया था।


लॉन्च किए जाने के बारे में नहीं दी कोई जानकारी

सेबी से मंजूरी के बाद कंपनी अब स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर शुरुआती प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है। इसके बाद पेटीएम अब अपने प्लेटफॉर्म पर इक्विटी ट्रेडिंग, डेरिवेटिव व इक्विटी ट्रेडिंग फंड्स ( ETF ) जैसे अन्य फंड्स में ट्रेड करने की सुविधा मुहैया कराएगा। हालांकि, पेटीएम ने इस सुविधा के लॉन्च किए जाने के बारे कोई जानकारी नहीं दी है। सेबी के नियमों के तहत मौजूदा समय में इसके लिए सबसे पहले डीमैट अकाउंट बनावाना होता है, जिसके माध्यम से स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग की जाती है।


क्या है कंपनी का कहना

मंजूरी मिलने के बारे में कंपनी ने कहा, "इसके साथ ही, पूरी तरह से वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनने के लिए यह हमारा पहला कदम है। करोड़ों भारतीयों के लिए कमाई करने के विजन को हम पूरा करने के रास्ते पर पहला कदम है। हमारी कोशिश होगी कि हम सरल, पारदर्शी व इन्वेस्टमेंट अनुभव को और भी बेहतर बनाएं।" इसके लिए कंपनी अपने इंजिनियरिंग, प्रोडक्ट और डिजाइन टीम की मदद भी ले रही है। कंपनी ट्रेड मार्केट ऑपरेशन टीम को तैयार कर रही है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.