उदयपुर/ सराड़ा. दूरदराज के गांवों को सड़कों से जोडऩे वाले सरकारी दावों की यहां क्षेत्र में खुलती दिख रही है। नई सड़कें बनानी तो दूर पुरानी सड़कों की यहां सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकारी उदासीनता का ऐसा ही एक नमूना यहां सराड़ा-उदयपुर को जोडऩे वाली मुख्य सड़क चावंड से डीगरी रोड के बीच देखने को मिलता है। यहां लंबे समय से सड़क के बीच बनी हुई तीन पुलिया टूटी हुई हैं, जो नित नए हादसों को आमंत्रित कर रही है। ऐसा भी नहीं कि इन खामियों को लेकर जनप्रतिनिधि या अधिकारी अवगत नहीं हैं, सबका यहां से गुजरना होता है। इसके बाद भी समस्या के निस्तारण को लेकर किसी स्तर पर ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसा ही हाल सड़कों का भी है।
भेजे हैं प्रस्ताव
टूटे पुल की सूचना को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेज दिए हैं। शीघ्र ही पुलों की मरम्मत कराई जाएगी।
राकेश कुमार मीणा, सहायक अभियन्ता, पीडब्ल्यूडी
अतिक्रमण हटाया, किया पांबद
भटेवर. क्षेत्र होकर गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी मोड़ी संपर्क सड़क पर ग्राम सराय की सीमा पर चारागाह किस्म एवं बिलानाम बोल रहे आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार ने कार्रवाई कर हटवाया। आरोप है कि भूतपुरा निवासी भंवरलाल कीर ने मौके पर निर्माण कर आम रास्ता बाधित कर रखा था। इससे पहले यह कार्रवाई धारा 91 के तहत विचाराधीन थी। जांच के बाद तहसीलदार के आदेश पर चौकी के पुलिस जाप्तेे के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि, आरोपी की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित अवधि मांगी गई थी, लेकिन समय सीमा पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई। इधर, तहसीलदार अरोड़ा की ओर से ग्राम भंवरासिया की सीमा में भी आम रास्ता भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे खातेदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।





No comments:
Post a Comment