गंगापुरसिटी . वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने गंगापुरसिटी में रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा मंडल का रेल प्रशासन रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में आना-कानी कर रहा है, जिसे यूनियन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। गालव ने कहा कि रनिंग स्टाफ को परेशान किया जा रहा है उनको बगैर किसी प्रमाणिकता के दूसरे मंडलों में निरीक्षकों से रनिंग स्टाफ के विरुद्ध रिपोर्ट लेकर चार्जशीट जारी की जा रही है। इससे रनिंग स्टाफ में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन उनके ऑप्शन फिक्शेसन स्टेप इंग अप आफ पे, आपसी स्थानांतरण लीव, भत्ते, किलोमीटर, सहायक लोको पायलटों की पदोन्नति ट्रेक में नौकरी रेलवे बोर्ड से आदेश आने के बाद भी आदेशों पालना में एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सभी विभाग के रेल कर्मचारियों के 1 जनवराी से सितंबर 2016 के बीच पदोन्नति का लाभ नहीं देने से सिग्नल विभाग के कर्मचारियों की नाइट गैंग नहीं बनाने, आरआरसी ड्यूटी करने के बाद भी यात्रा भत्ते का भुगतान नहीं करने, जुलाई 17 के शूज एलाउंस का भुगतान नहीं करने, स्टेशन मास्टर प्लेटफार्म पॉटर, वरिष्ठ प्वाइंटमेन के कार्य के घंटे 8 घंटे सुनिश्चित करने, रेलवे कॉलोनी का रखरखाव ठीक से नहीं होने, चिकित्सा सुविधा रेल कर्मचारियों व परिजनों को विशेषज्ञों की सुविधा नहीं मिलने आदि से कर्मचारियों में आक्रोश है इसको लेकर यूनियन शीघ्र ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा के समक्ष प्रदर्शन करने जा रही है।
किया स्वागत, निकाली रैली
यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव, मंडल अध्यक्ष एस के भार्गव एवं सहायक मंडल मंत्री एचडी धाकड़ का गंगापुर आगमन पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के नेतृत्व में रेल कामगारों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने नारों के साथ माला पहनाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन से यूनियन कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ता लाल झंडों के साथ नारे लगाते चल रहे थे।





No comments:
Post a Comment