Breaking News
recent

इंडिगो के चीफ प्लानिंग ऑफिसर माइकल स्विएटेके दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो के चीफ प्लानिंग ऑफिसर माइकल स्विएटेक ने अपना पद छोड़ दिया है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। इसे कंपनी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए झटका माना जा रहा है। पिछले साल दिसंबर के बाद से यह कंपनी के किसी दूसरे वरिष्ठ कार्यकारी का इस्तीफा है।

फिछले साल ही संभाला था पद

स्विएटेक पिछले साल की शुरुआत में ही कंपनी से जुड़े थे। वह अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर परिचालन मजबूत करने पर काम कर रहे थे। सूत्र ने कहा, 'पिछले साल फरवरी में चिली की विमानन कंपनी लातम को छोड़ इंडिगो से जुड़ने वाले माइकल स्विएटेक ने कंपनी छोड़ दी है। वह इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर काम कर रहे थे।'

इस बारे में संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ा है। इससे पहले इंडिगो की उपाध्यक्ष (हवाईअड्डे) सिंडी स्जाडोकिएर्सकी ने पिछले साल दिसंबर में कंपनी छोड़ दी थी। कंपनी ने उनकी अनुबंध अवधि समाप्त होने को एयरलाइन छोड़ने की वजह बताया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.