-
बालोतरा.
भीषण गर्मी के साथ शहर, क्षेत्र में एक सप्ताह से गड़बड़ाई विद्युत व्यवस्था से लोगों को सुख-चैन छीन गया है। विद्युत व्यवस्था रखरखाव को लेकर डिस्कॉम के घोषित विद्युत कटौती के अलावा दिन में कई बार विद्युत गुल होने से लोग राहत को तरस गए हंै। कामकाज प्रभावित होने पर जहां कामगरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं विवाह आयोजनों पर को लेकर वर-वधू पक्ष की परेशानियां बढ़ गई है। डिस्कॉम के व्यवस्था में सुधार नहीं करने से आमजन में रोष है।
अप्रेल का प्रथम सप्ताह बीतने के साथ ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के साथ क्षेत्र में चल रही लू से आमजन की हालत खस्ता है। इस पर एक सप्ताह से शहर, क्षेत्र में विद्युत की हो रही कटौती से आमजन राहत को तरस गया है। विद्युत व्यवस्था रखरखाव को लेकर डिस्कॉम शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से सुबह के समय दो-दो घंटों की विद्युत कटौती कर रहा है। इससे प्रभावित कामकाज पर आमजन पहले से ही परेशान है। इसके बावजूद डिस्कॉम के दिन में कई बार अघोषित कटौती करने से लोगों का सुख-चैन छीन गया है। दोपहर में विद्युत कटौती से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। छोटे बच्चों, बुजुर्ग व बीमार लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्युत कटौती से कामगरों की दिक्कतें बढ़ गई है। समय पर कार्य नहीं होने पर उन्हें ग्राहकों के उलाहने सुनने पड़ते हैं। प्रभावित काम पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
शादियों का सीजन और यह कटौती- इन दिनों विवाह की सीजन एक बार फिर से प्रारंभ हो गई है। इस पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में विद्युत कटौती पर दुकानदारों की परेशानियां बढ़ गई है। दिन-रात में कई बार विद्युत कटौती होने व घंटों इसकी बहाली नहीं होने से प्रभावित कामकाज व व्यवस्थाओं से विवाह आयोजन वाले परिवारों की हालत खस्ताहाल हो रखी है। इस पर हजारों रुपए खर्च कर किराए पर जनरेटर सैट लगाना इनकी मजबूरी हो गया है। परेशान लोग डिस्कॉम अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते करवाते थक हार चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हंै।
विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई - एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ा गई है। घोषित कटौती के बावजूद डिस्कॉम अघोषित कटौती कर रहा है। इससे परेशानियों के साथ नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बहुत परेशान है। - मुकेश सिंहल, कपड़ा व्यवसायी
गर्मी में विद्युत कटौती से परेशानी- गर्मी ऋतु प्रारंभ होने के साथ ही विद्युत व्यवस्था लडख़ड़ा गई है। दोपहर में भी घंटों विद्युत गायब रहती है।अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
- दिनेश अग्रवाल, इलेक्ट्रिशियन
व्यवस्था सुधार का प्रयास- 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बंद हुई है। व्यवस्था में सुधार का प्रयास कर रहे है। - पुरुषोत्तम नागर, सहायक अभियंता डिस्कॉम बालोतरा





No comments:
Post a Comment