नीमकाथाना/मावण्डा. ग्राम मावण्डा खुर्द स्थित बन्धा की ढाणी में पेयजल समस्या व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले ग्राम पंचायत ने दो ट्यूबवेल लगाए थे। दोनों में पानी भरपूर है पर ग्राम पंचायत ने अभी तक दोनों ट्यूबवेलों का विद्युत कनेक्शन नहीं करवाया। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पांच वर्ष से पानी की ढाणी में हो रही समस्या से निजात पाने के लिए चार माह खोदी गई ट्यूबवेलों से ग्रामीणों की आस जगी थी। ढाणी के सूरजीत सिंह व अन्य ने बताया उनकी ढाणी अब ग्राम राजस्व ग्राम बन चुका है पर प्रशासन कि अनदेखी से सभी ग्राम परेशान हैं। इस बारे में नीमकाथाना विकास अधिकारी राजू राम सैनी ने बताया कि जल्द ट्यूबवेलों का विद्युत कनेक्शन करवाया दिया जाएगा।
दिवराला गांव में तीन दिन से नहीं आ रहा पेयजल
अजीतगढ़. कस्बे के जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंतर्गत आने वाले गांव दिवराला में पेयजल के भीषण संकट से लोग परेशान हैं।
मजबूरी में 300 से 400 रुपए में टैंकर खरीदना पड़ रहा है। उधर जलदाय विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे लोग आक्रोशित हैं। दिवराला गांव की पानी की सप्लाई 4 बोरिंगों से संचालित हो रही थी जिनमें दो बोरिंग खराब हो चुके हैं। शेष बचे दो बोरिंग का 2 माह से जलस्तर भी नीचे जाने से एक छोडक़र पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन अब जलस्तर बिल्कुल नीचे जाने के कारण 3 दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है।
अजीतगढ़ जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता नूतन प्रकाश सैनी ने बताया कि गांव में नया बोरिंग हो चुका है व पाइप लाइन डाली जा रही है। एक-दो दिन में समस्या हल कर दी जाएगी।





No comments:
Post a Comment