चित्तौडगढ़़. चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी और राजसमन्द के पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने कहा कि भाजपा नेता मुझ पर बाहरी होने का आरोप लगा रहे है तो फिर मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी तो वाराणसी से प्रत्याशी है तो फिर वे क्या है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार को पहली बार चित्तौडगढ़़ पहुंचे ईडवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी बड़ीसादड़ी से चुनाव लड़े थे, क्या वे बाहरी नहीं थे। मैं पिछले पन्द्रह साल से चित्तौडगढ़़ में सक्रिय हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने के प्रयास कर रही है। कांग्रेस उसे रोकेगी। १९७१ के युद्द में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान के नब्बे हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कांग्रेस की देन है। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हजारों किसानों के कर्ज माफ हुए। वे जनता से मुद्दों के आधार पर वोट मांगे जाएंगे। भाजपा की वादाखिलाफी से लोगों को अवगत कराएंगे।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, प्रकाश चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी रहे आनन्दीराम खटीक आदि जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment