महोत्सव का समापन कल
सायला/ उम्मेदाबाद. आलासन में चामुंडा माता मंदिर की सहस्त्र चंडी महायज्ञ के साथ आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं 17 अप्रैल बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।
माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर को तथा आलासन नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चामुंडा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सोमवार को ग्रामचार्य गौतम दवे, आचार्य प्रवीण त्रिवेदी के द्वारा स्थापित देवता पूजन, जलाधिवास, घृतादिवास, अचार्य शुद्धयर्थ, वास्तु शांति सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं यज्ञशालाओं में यजमानों के द्वारा आहुतियां भी दी गई।
भजन संध्या आयोजित
चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रविवार को श्याम पालीवाल, आशा वैष्णव, दिल्ली वैरायटी, मनीष मारवाड़ी व अन्य की ओर से गणपति वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की गई। वहीं भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मंगलवार को गजेंद्र राव, नीता नायक, ट्विंकल वैष्णव, रवि बंजारा व अन्य की ओर से भजनो की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
भोजन प्रसादी का हो रहा आयोजन
आलासन ग्राम में चामुंडा माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग अलग पंडाल बनाए गए है। महाप्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
लाभार्थी परिवार का बहुमान
चामुंडा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान चामुंडा माता मंदिर के ट्रस्ट की ओर से लाभार्थी परिवारों का बहुमान किया गया। बहुमान के दौरान प्रतिष्ठा महोत्सव में चढ़ावों के परिवार के सदस्यों को बहुमान किया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment