Breaking News
recent

आसमां छू रहे भाव, उस भी चारे का अभाव

शिव. उपखंड क्षेत्र के गांवों में अकाल के चलते चारे का संकट पैदा हो गया है। हालत यह है कि पांच सौ- सात सौ रुपए मण में भी कुतर व अन्य चारा मिल नहीं रहा। एेसे में पशुपालकों के सामने पशुधन ‌को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

स्थिति यह है कि पशुपालक पशुधन के साथ पलायन को मजबूर है। सरकारी स्तर पर अकालग्रस्त गांवों में पशु शिविरों की स्वीकृत नहीं होने से स्थिति और विकट हो रही है।

हालांकि कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर चारा डिपो तो स्वीकृत हुए हैं, लेकिन इसके पेचीदे नियमों व अनुदानित दर अधिक होने के कारण पशुपालकों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

और इधर...

ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर अतिक्रमण

ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

गुड़ामालानी. ग्राम पंचायत गुड़ामालानी की आबादी भूमि पर अतिक्रमण हो रहे हैं। ग्राम पंचायत की फौरी कार्रवाई के चलते अतिक्रर्मी पक्के निर्माण कार्य करवा रहे हैं, जिसके चलते कस्बे के ग्रामीणों में रोष है। कस्बेवासियों ने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

भंवरसिंह व अन्य ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि खसरा संख्या 1633 में श्मशान की भूमि व पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर अतिक्रमण हो रहे हैं।

जल्द करेंगे कार्रवाई-
आचार संहिता के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही है। सभी अतिक्रमण शीघ्र ही कार्रवाई कर हटाए जाएंगे। अतिक्रमण की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
- दिनेश शर्मा, सरपंच गुड़ामालानी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.