Breaking News
recent

बड़े भवनों के मालिक नहीं ले रहे अग्निशमन की एनओसी

सुजानगढ़. नगरपरिषद सभागार में शुक्रवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता संगोष्ठी हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में सभापति सिकंदरअली खिलजी ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों, क्लिनिकों, स्कूल भवनों, होटलों, वाणिज्यिक परिसरों के संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अग्निशमन के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए। ताकि हादसों से बचा जा सके। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को हिदायत दी कि राज्य सरकार के नियमों के बावजूद बड़े भवनों के मालिक अग्निशमन की एनओसी (मंजूरी) नहीं ले रहे हैं, तो उनको सर्वे कर नोटिस जारी करें। दुकानदार मोहम्मद इदरीश गौरी ने कहा कि अग्निशमन संबंधित उपाय करना सबका दायित्व है। इसमें लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अजयकुमार चौरडिय़ा ने भी विचार व्यक्त किए। गोपाल गोशाला अध्यक्ष माणकचंद सर्राफ ने कहा कि अग्निशमन के प्रति आमजन का जागरूक होना जरूरी है। आयोजन प्रभारी महिपाल सिंह ने 14 अप्रेल 1944 की घटना के संस्मरण बताते यह सप्ताह मनाने की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मनु खां, जयचंद माली व फल सब्जी मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष मुंशी पंवार भी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.