जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली रैली
बगड़. कस्बे में सर्व समाज की ओर से रामलीला मैदान में दादू द्वारा प्रमुख अर्जुनदास के सानिध्य में केशरिया ध्वज एवं श्रीराम दरबार पूजन के बाद बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल थे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज ने की। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुशीला बुंदेला, उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह, ज्योतिबा फुले विचार मंच अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, विहिप के झुंझुनू मठ प्रमुख रामानंद पाठक, महामंत्री नरेश शर्मा थे। बजरंग दल संयोजक बलबीर सैनी ने आभार जताया। रैली डीजे के साथ बाइक पर युवा भगवा ध्वज पताका के साथ जय श्रीराम के घोष के साथ रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, निमड़ी स्टेंड, पीरामल गेट, चौराहा बस स्टेंड, शेखावत कॉलोनी, तिराहा बस स्टेंड, श्याम मंदिर, बीएल चौक, अंबेडकर सर्किल जाटावास होते हुए डेरीवाला बालाजी मंदिर में पहुंची। जहां बालाजी मंदिर के शिखबंद पर ध्वज निशान फहराया गया।
मलसीसर में चेतना रैली व कवि सम्मेलन 14 को
मलसीसर.हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी के अवसर पर कस्बे में 14 अप्रेल को चेतना रैली एवं कवि सम्मेलन होगा। विश्व हिन्दू परिषद के स्थानीय पदाधिकारी सुधीर चौमाल ने बताया कि 14 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी के अवसर पर राजगढ़ बाइपास स्थित रामदेव मन्दिर से चेतना रैली का आयोजन दोपहर एक बजे होगा जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान गणगौरी चौक पहुंचेगी। रात 7.30 बजे अखिल भारतीय विराट हिन्दू कवि सम्मेलन होगा। जिसमें हास्य कवि वेद दाधीच जयपुर, विवेक पारीक जोधपुर, हास्य कवि कमल माहेश्वरी अजमेर, वीररस कवि श्याम अंगारा भीलवाडा, राजस्थानी गीतकार बीएल सावन एवं हास्य कवि व मंच संचालन हरीश हिन्दुस्तानी करेगें।
वीर बालाजी मंदिर में महाआरती
नवलगढ़. वीर बालाजी मित्र मंडल की ओर से विक्रम संवत 2076 के अवसर पर शनिवार शाम को 121 दीपकों से महाआरती का आयोजन कस्बे के वीर बालाजी मंदिर में किया गया। पुजारी सुशील शर्मा, पंडित गोपाल रूपदासका ने पूजा अर्चना कर आरती करवाई। इस मौके पर संयोजक विशाल पंडित, कैलाश चोटिया, तारा पूनिया, कृष्ण गोपाल जोशी, लोकेश जांगिड़, अनील जाखड़, योगेंद्र मिश्रा, श्री राम जोशी, नटवर मानसिंहका, शेखर शर्मा, चंडी प्रसाद कौशिक, रमेश शर्मा आदि मौजूद थे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विवेकानंद चौक में जलाए 251 दीपक, आतिशबाजी की
चिड़ावा. नव संवत्सर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शनिवार देर शाम को स्वामी विवेकानंद चौक में 251 दीपक जलाए तथा आतिशबाजी की गई। इस मौके पर विहिप के संरक्षक विद्याधर हलवाई, सुशील पद्मपुरिया, सुरेश डालमिया, मनोज मान, बैजनाथ मोदी, विहिप के जिला सह मंत्री आशीष जांगिड़, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, बजरंग दल से नरेश सैनी, प्रदीप सैनी, देवेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, संजय स्वामी, विजय सैनी, योगेश सैनी, आलोक सैनी, बबलू सैनी, पवन चेतीवाल, आशीष चौधरी, कन्हैया अरड़ावतिया, देवेश मान, विशाल निर्मल, सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।
251 दीपक से महाआरती
मुकुंदगढ़. कस्बे के श्रीराम मंदिर में नवसंवत्सर के मौके पर 251 दीपक से महाआरती की गई। मंदिर पुजारी पंडित विजय शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व सत्संग समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में श्रीराम हनुमान मित्र मंडली के आशीष गुर्जर, सुभाष शर्मा, मनीष शर्मा, विष्णुकंात महर्षि, चंद्रपाल दूलड़, आनंद घोड़ेला, सुंदर सिंह धाभाई, मनोज चौमाल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। उधर, मुख्य बस स्टेंड स्थित शिवसेना कार्यालय में भी नवसंवत्सर मनाया गया। उप जिला प्रमुख आनंद कुमार घोड़ेला की अगुवाई में भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष 108 दीप प्रज्जवलित कर महाआरती की गई।






No comments:
Post a Comment