Breaking News
recent

मांगें नहीं मानने पर आन्दोलन की चेतावनी

पिलानी. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा झुंझुनूं ने कस्बे स्थित पिलानी तथा विद्या विहार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारियों को ज्ञापन दे कर पालिकाओं में सफाईकर्मी के पद कार्यरत अन्य जाति के लोगों से भी सफाई कार्य करवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों पालिकाओं में सरकार द्वारा की गई सफाई कर्मियों की भर्ती में मेहतर समाज के लोगों के साथ साथ अन्य जातियों के लोगों का भी चयन किया गया है। भर्ती में चयनित अन्य जातियों के लोगों से सफाई कार्य नहीं करवा कर अन्य प्रकार का कार्य करवाया जा रहा ह।ै जबकि मेहतर समाज के लोगों से सफाई कार्य करवाया जा रहा है। ज्ञापन में अन्य समाज के लोगों से भी सफाई कार्य करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में मांग नहीं मानने पर आन्दोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

अन्तरराष्ट्रीय नाट्यकर्मी शेखर सेन का किया अभिनंदन
खेतड़ी. रामकृष्ण मिशन आश्रम में रविवार की रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय नाट्य कर्मी शेखर सेन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आश्रम की ओर से नाट्य कर्मी शेखर सेन व उनकी टीम का अभिनंदन किया गया। आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने शेखर सेन व उनकी टीम के सदस्यों का शाल ओढा, प्रतीक चिन्ह व विवेकानंद साहित्य की पुस्तक देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वामी यज्ञधरानंद, स्वामी सर्वलोकानंद, स्वामी निखलेश्वरनंद, डा.राघवेन्द्र पाल,प्रदीप सुरोलिया, पवन पालीवाल, डा.भंवरलाल शास्त्री, डा.जीवन सिंह शेखावत, दलिप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.