Breaking News
recent

बिन बारिश बरसात ने किया बिगाड़ा, शादी समारोह में टेंट शामियाने उड़े


भीलवाड़ा।

जिले में मौसम का मिजाज मंगलवार दूसरे दिन भी नहीं बदला। सुबह तीखी धूप के बाद दोपहर डेढ़ बजे बाद घटाएं छा गई। उसके बाद तेज अंधड़ चला और दोपहर दो बजे तेज बरसात शुरू हुई। आधा घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। शहर कुछ स्थानों समेत कई गांवों में चने आकार के ओले गिरे। गांवों में भी तेज बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव के बाद दोपहर में एक दिन में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। उसके बाद रात तक रह-रहकर बरसात होती रही। शहर में करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

शहर में सुबह से चिलचिलाती धूप ने परेशान किया। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव के बाद घटाएं छाने और धूलभरी आंधी चलने से अंधेरा छा गया। लोगों को वाहनों की हैडलाइट जलानी पड़ी। उसके बाद आधा घंटे तक तेज बरसात हुई। बाद में भी रुक-रुककर बरसात होती रही। शाम सात बजे बाद भी बीस मिनट तक तेज बरसात हुई। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर आ गया, जबकि सोमवार को 40 डिग्री था। गर्मी छू-मंतर हो जाने से घरों में कूलर बंद हो गए। झमाझम बरसात से नालियां और नाले उफान पर आ गए। शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

 

गंगापुर कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ ही बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। किसानों को खेतों में पड़ी फसलें खराब होने की चिंता सताने लगी। वहीं बारिश से शादी समारोह वालो को परेशानी उठानी पड़ी।
कच्चे मकान की दीवार ढही, पेड़ उखड़े

शाहपुरा. क्षेत्र में तेज अंधड से कई मकान के चद्दर ,त्रिपाल, व टीनशेड तथा दुकानों के बाहर रखे कूलर व अन्य सामान उड़ गए। ओले गिरे, खेत में फसल को नुकसान हुआ। कस्बे में कई कच्चे मकानों की दीवार ढह गई। ढ़ह गयी। कुम्हार मोहल्ले में सत्यानारायण कुम्हार के मकान पर लगे सीमेंट के चद्दर उड़ गए। भीलवाड़ा मार्ग पर बस स्टैण्ड के पास का पेड़ जड़ सहित उखड़ कर फुटपाथ पर गिर गया। कई विवाह समारोह स्थल के टेंट उड़ गए। इन स्थानों पर पानी भर गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.