Breaking News
recent

रात को घर पहुंचा तो चोर बाइक में लगा रहे थे किक, अंदर घुसा तो होश हुए फाख्ता

रात को घर पहुंचा तो चोर बाइक में लगा रहे थे किक, अंदर घुसा तो होश हुए फाख्ता
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान में चोरी की वारदात
धौलपुर. यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार रात को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। इस दौरान हजारों की नकदी तथा जेवरात पार कर ले गए। इस दौरान ही घर आ रहे मकान मालिक के पुत्र ने घर के बाहर तीन युवकों को बाइक में किक लगाते देखा, लेकिन जैसे ही वह घर के अंदर घुसा तो उसके होश फाख्ता हो गए। घर में सामान बिखरा हुआ था और आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। वह बाहर आया तो बाइक पर बैठे गायब थे। इस पर उसने तुरंत हाऊसिंग बोर्ड पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को आसपास तलाश भी किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पीडि़त कैलाश चंद बंसल ने बताया कि वह पत्नी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जयपुर गया हुआ था। पीछे से मकान सूना था। इस दौरान करीब 2.50 बजे उनका लडक़ा प्रदीप बंसल पानीपत से घर पहुंचा तो गली के मुहाने से देखने पर घर के बाहर 22-23 साल के तीन युवक बाइक पर बैठ किक लगा रहे थे। उसने सोचा कि कोई गली में आया होगा। लेकिन जैसे ही घर के अंदर गया तो मुख्य द्वार व दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर रखी आलमारियों व बक्सों के ताले तोड़ दिए थे। उन्होंने बताया कि चोर पांच हजार रुपए की नकदी, सोने की तीन अंगूठी, 12 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक लिली ज्वैलरी का हार, कंगन, चूडिय़ां आदि सामान पार कर ले गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.