Breaking News
recent

मूर्ति को खंडित करने के आरोपी को भेजा जेल

चौथकाबरवाड़ा. क्षेत्र में इटावा स्थित बालाजी मंदिर में शराब के नशे में मंदिर में घुसकर मूर्ति को खंडि़त करने के आरोपी को चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे दस मई तक जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मामला दर्ज करवाया था तथा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। थानाप्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद पुत्र गिर्राज मीना ने बरवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को बृजराज उर्फ बज्जा शराब पीकर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर बालाजी के मूर्ति को खंडित कर दिया। इस समय मौके पर जमनालाल योगी, रामदयाल मीना, बनवारी लाल योगी, रामफूल मीना मौजूद थे। रामफूल ने आरोपी बृजलाल को ऐसा करने से रोका तो उसपर भी हमला किया। रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे दस मई तक जेल भेज दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.