Breaking News
recent

पेट्रोलियम कम्पनियों का तेल निकाल रहा चुनाव, पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को क्रूड ऑयल के दाम पिछले पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए लेकिन भारत में चुनावी मौसम होने से देश की तीनों बड़ी तेल कम्पनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने चुप्पी साध रखी है। दिसम्बर के बाद कूड ऑयल 40 प्रतिशत तक महंगा हो गया है लेकिन देश में पेट्रोल के दाम 4 प्रतिशत और डीजल के दामों में केवल 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राजस्थान में पिछले डेढ़ महीने में पेट्रोल का दाम एक रुपया ही बढ़ा है जबकि डीजल का दाम एक रुपया प्रति लीटर कम कर दिया गया है। चुनाव खत्म होने के बाद जून में पेट्रोल-डीजल के भाव बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

अमरीका की ओर से ईरान व वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने के साथ ओपेक ने भी तेल उत्पादन घटाया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठन कहने के बाद तेल में और आग लगेगी। वर्तमान में डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत और लीबिया में चल रहा तनाव भी कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण है।

पिछले साल 3 अक्टूबर को उच्चतम स्तर पर था कच्चा तेल
भारत अपनी जरुरत का 80 फीसदी तेल आयात करता है। पिछले साल कच्चे तेल की कीमत 3 अक्टूबर 2018 को अपने उच्चतम स्तर पर 86.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जिससे 4 अक्टूबर को प्रदेश में पेट्रोल 85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.21 रुपए प्रति लीटर बिका। 25 दिसम्बर 2018 को क्रूड ऑयल न्यूनतम स्तर 50.77 डॉलर प्रति बैरल पर भी आया था।

पिछले 5 महीनों में तेल के दाम
दिनांक --------------क्रूड ऑयल -------- पेट्रोल -------- डीजल

25 दिसम्बर ------- 50.77 डॉलर --------70.40 रुपए --------66.07 रुपए
1 जनवरी -------- 60 डॉलर -------- 69.14 रुपए -------- 64.77 रुपए
1 फरवरी -------- 63 डॉलर -------- 71.44 रुपए -------- 67.89 रुपए
1 मार्च -------- 65 डॉलर -------- 72.28 रुपए -------- 69.29 रुपए
1 अप्रेल -------- 69 डॉलर -------- 73.35 रुपए -------- 68.28
10 अप्रेल --------71 डॉलर -------- 73.29 रुपए --------68.30

(क्रूड ऑयल के दाम डॉलर प्रति बैरल है जबकि पेट्रोल-डीजल के प्रति लीटर के अनुसार है।)

15 साल में पेट्रोल दुगुना और डीजल तिगुना हुआ

वर्ष -------- पेट्रोल --------डीजल
2004 -------36.49 --------24.35
2005 --------40.84 --------29.77
2006 --------46.76 --------33.65
2007 --------46.41 --------35.85
2008 --------48.65 --------34.04
2009 --------43.37 --------32.76
2010 --------50.98 --------38.51
2011 --------61.47 --------40.01
2012 --------68.97 --------43.47
2013 --------72.68 --------52.03
2014 --------73.70 --------66.79
2015 --------66.29 --------52.28
2016 --------63.02 --------51.67
2017 --------65.32 --------54.90
2018 --------78.43 --------69.31
2019 --------73.00 --------68.30
(प्रत्येक वर्ष की औसत कीमत ली गई है। )



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.