सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एसपीसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी पंकज ओझा, उपनिदेशक महिला अधिकारिता धर्मपाल सिंह, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी डॉ. नगेन्द्र कुमार शर्मा तथा सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक सहित विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सामान्य पर्यवेक्षण, कानून व्यवस्था एवं स्वीकृति प्रकोष्ठ, सामान्य व्यवस्थाएं, मतदान दल गठन, प्रशिक्षण, यातायात/वाहन व्यवस्था, डाकमतपत्र प्रकोष्ठ, मतपत्र एवं ईवीएम वितरण प्रकोष्ठ, निर्वाचन भण्डार एवं पीओएल एवं कूपन व्यवस्था, राशन सामग्री तथा अल्पाहार प्रकोष्ठ, लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ, स्वीप प्रकोष्ठ, वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ, गु्रपिंग एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ, पहचान पत्र प्रकोष्ठ, नियंत्रण कक्ष एवं वोटर्स हैल्पलाईन, एकल खिड़की/अनुमति प्रकोष्ठ, सामग्री क्रय एवं लेखा प्रकोष्ठ, सूचना प्रौद्योगिकी/आई.टी. प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल तथा भुगतान प्रकोष्ठ (निर्वाचन शाखा) सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों से लोकसभा आम चुनाव के संबंध में तैयारियों की प्रगति पर चर्चा कर प्रभारी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा तथा एनालिस्ट कम प्रोग्रामर सूचना प्रोद्योगिकी विभाग प्रदीप कुमार शर्मा को चुनाव के तहत मतदाताओं की सहायता के लिए संचालित हो रहे विभिन्न वोटर्स एप के बारे में सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसा मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी तथा एनालिस्ट कम प्रोग्रामर द्वारा विभिन्न वोटर्स एप के बारे में सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को जानकारी देंगे।
मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर अभियान चला
जिले में चल रही स्वीप गतिविधियों के तहत 'मेरा वोट मेरा अधिकारÓ हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। अभियान के तहत कलक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एसपीसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने हस्ताक्षर कर मतदान के लिए संकल्प लिया।
स्वीप कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
पंचायती राज एवं ग्रामीण तथा लोकसभा आम चुनाव के स्वीप के निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होने की समीक्षा के लिए सहायक निदेशक कृषि विस्तार सेवा मीटिंग हॉल में बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर, पंचायत समिति सवाई माधोपुर की विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा की उपस्थिति में पंचायत समिति के समस्त अधिकारी/कार्मिक अधीनस्थ, ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिले में समस्त ब्लॉक/उपखंड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारा वोट हमारा अधिकार थीम पर आधारित कैंडल मार्च कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिला-पुरुष, वृद्धजन, पेंशनर्स एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं ने सहभागिता की।
जिला मुख्यालय पर निकाला कैण्डल मार्च
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार, सहप्रभारी नीरज कुमार भास्कर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर रणथम्भौर रोड से हम्मीर सर्किल तक कैण्डल मार्च निकाला गया।
बूथ चलें का संदेश
कैण्डल मार्च के दौरान शुभंकर शेरू भी पीछे नहीं रहा। उसने भी हाथ में कैण्डल लेकर आम मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 'कैण्डल मार्च निकालकर जगा रहे हैं लोग, आओ सभी बूथ चले, काटे जन के रोग।Ó मतदान के लिए उमंग जगाने और प्रेरित करने वाले इस संदेश को मार्च में शामिल सभी सहभागियों ने सराहा। वहीं नोडल अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर कैंडल मार्च निकाला।
पीपलवाड़ा. हिन्दपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। अध्यापक इन्द्रराज परिडवाल ने बताया कि रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना होकर कस्बा के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: विद्यालय पहुंची।
मलारना डूंगर. मतदाता जागरूकता अभियान के चलते स्वीप कार्यक्रम तहत सोमवार शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। उपजिला कलक्टर मनोज वर्मा के निर्देशन में तहसीलदार धनराज मीणा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बीएलओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विभिन्न मोहल्लों की महिला व बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान कई मोहल्लों में रंगोली भी सजाई गई। स्वीप कार्यक्रम से जुड़े सुनील शर्मा ने बताया कि कैंडल मार्च राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुआ, जो कस्बे की विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस सीनियर विद्यालय पहुंचा।





No comments:
Post a Comment