Breaking News
recent

हाई-वे किनारे इस कस्बे के अस्पताल को आखिर क्यों लगा ग्रहण, सबको चौंका दिया

बूंदी. जजावर कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के किनारे नया अस्पताल के बनने के बाद से कस्बे में स्थित पुराना अस्पताल बदहाली का दंश झेल रहा है। मरीजों को दूरी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2014 में स्थानांतरित हुए इस अस्पताल के बाद से ही पुराने अस्पताल में कचरे के ढेर लग गए। हालांकि हाईवे किनारे अस्पताल यहां होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अधिक कारगर साबित हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी जहाजपुर से उनियारा के बीच 140 की दूरी के बीच हाइवे से सटा जजावर अस्पताल उपयुक्त बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कस्बे में स्थित पुरानी पीएचसी को सब सेंटर बनाने की ग्रामीणों ने मांग की है। वार्ड पंच हेमराज नामा, महावीर जैन, सोहन लाल, रामराज, महावीर ने बताया कि अस्पताल दूर होने के कारण आमजन को अस्पताल में मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.