Breaking News
recent

जैसलमेरी शैली के झरोखे में सेल्फी व फोटो पॉइन्ट से मतदाताओं को जागरुक करने की अनूठी पहल शुरू

जैसलमेर. लोकसभा चुनाव - 2019 के तहत अधिक से अधिक मतदाता 29 अप्रेल को होने वाले चुनाव के दौरान अपने मत का प्रयोग करें इसके लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जिला कलेक्ट्रट परिसर में जैसलमेरी शैली का अनोखा झरोखा बनाकर सेल्फी पॉइन्ट एवं फोटो पॉइन्ट की शुरूआत मतदाता जागरूकता की कड़ी में की। जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने इस सेल्फी पॉइन्ट से फोटो लेकर इसकी शुरूआत की।

प्रकोष्ठ प्रभारी गंभीरता से चुनाव संबंधित कार्य संपादित करें - मेहता
जैसलमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों को गंभीरता से चुनाव संबंधित कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए है। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रकोष्ठ प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने कहा कि मतदान दलों, पीठासीन अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव में नियुक्त किए गए समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के विविध पहलूओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण के दौरान सीआरसी प्रक्रिया, मॉकपोल, मतपत्र लेखा के बारे में मतदानकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करें, ताकि उनको फिल्ड में कार्य संपादित करते समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में हथियार जमा करवाने के साथ संदिग्ध लोगों को पाबंद करवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.