Breaking News
recent

पाकिस्तानियों के लिए बुरी खबर, वीजा देने से इनकार कर सकता है अमरीका

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अमरीका से प्रत्यर्पित किए गए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अमरीका ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमरीका ने चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा सकता है और इसकी शुरुआत उसके वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती हैं।


कामकाज में नहीं हुआ कोई बदलाव

विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में दूतावास संबंधित कामकाज में अभी के लिए कोई बदलाव नहीं है, लेकिन संघीय रजिस्ट्रर अधिसूचना में उल्लेखित प्रतिबंध के परिणामस्वरूप अमरीका पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रोक सकता है, जिसकी शुरुआत उसके वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती है।


नहीं दिया जाएगा अमरीका का वीजा

पाकिस्तान उन दस देशों की सूची में नया देश है जिन पर अमरीका कानून के तहत प्रतिबंध लागू किए गए है, जिसके अनुसार जो देश प्रत्यर्पित किए गए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे अपने नागरिकों को वापस नहीं लेंगे उन देशों के नागरिकों को अमरीका वीजा नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आलू किसानों पर केस के बाद, अब पेप्सीको ने किसानों के साथ समझौता करने का रखा प्रस्ताव

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार

हालांकि विदेश विभाग ने पाकिस्तान पर इन प्रतिबंधों के असर को कम करने की कोशिश की है। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता से जब संघीय रजिस्टर की अधिसूचना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान में दूतावास संबंधित कामकाज में कोई बदलाव नहीं होगा।


अमरीका और पाकिस्तानी सरकारों का है द्विपक्षीय मुद्दा

वहीं, एक प्रवक्ता ने कहा जानकारी देते हुए बताया कि यह अमरीका और पाकिस्तानी सरकारों के बीच चल रहा द्विपक्षीय मुद्दा है और हम इस समय बारीकियों में नहीं जा रहे। अमरीका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी का मानना है कि इससे पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा होंगी।

ये भी पढ़ें: RBI जल्द जारी करेगी 20 रुपए का नया नोट, जानिए क्या खासियत होगी इसकी?

अमरीका जाने वालों के लिए होगी परेशानी

हक्कानी ने मीडिया से कहा कि इस कदम से पाकिस्तानियों के लिए मुश्किलें पैदा होंगी जो अमरीका में यात्रा करना चाहते हैं और इससे बचा जा सकता था। अगर पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्रत्यर्पण की कानूनी अनिवार्यताओं के संबंध में अमेरिका के अनुरोधों को नजरअंदाज नहीं किया होता। उन्होंने कहा कि अमरीका से प्रत्यर्पित किए अपने नागरिकों को स्वीकार करने से पाकिस्तान द्वारा इनकार करना कोई नई बात नहीं है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.