Breaking News
recent

शिकार खेलने आया युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

माण्डल (भीलवाड़ा)।

 

थाना पुलिस ने मंगलवार को दिन में मुखबिर की सूचना पर जंगल में शिकार खेलने गए युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

सहायक उपनिरीक्षक शंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मस्जिद के पास रहने वाला अब्दुल रियाज काजी माण्डल तालाब के पेटे में बंदूक से शिकार खेल रहा है। जिस पर जाप्ता मौके पर पहुंचा व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

जवानों ने किया फ्लैग मार्च

 

आगामी लोकसभा चुनावों के मध्येनजर अद्र्ध सैनिक बल की टुकड़ी व वृत के पुलिस कर्मियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च किया। प्रशिक्षु आरपीएस अदिति चौधरी व थानाप्रभारी गजेन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस थाने से प्लैग मार्च शुरू किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड थाने में संपन्न हुआ। पुलिस दल ने ग्रामीणों को भयमुक्त मतदान करने की अपील की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.