Breaking News
recent

शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में आए थे, फिर ये हुआ कि खुशियां हो गई काफूर


रींगस.

सरगोठ स्थित कान्हा होटल में मंगलवार देर रात तिलक व शादी की सालगिरह के कार्यक्रम से एक बालक ने लाखों की नकदी और गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया। शातिर बालक चंद मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हा ेगया। पुलिस के अनुसार रींगस के सीताराम खेस्तिका के बेटे दौलत खेस्तिका की शादी की २५वीं सालगिरह थी। साथ ही दौलत के बेटे विजय की तिलक का कार्यक्रम कान्हा होटल में था। देर रात परिवार के सदस्य स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे और गहनों व पैसों का बैग दूल्हा दुल्हन की कुर्सी पर रखा था। तभी करीब १५ साल का एक किशोर अपनी जेकेट उतारी और बैग को उसमें ढककर पार कर ले गया। बैग में करीब तीन लाख रुपए और तीन लाख रुपए के गहने बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची रींगस पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बालक ने पहले पूरी होटल मे रैकी की और उसके बाद परिवार के सदस्यों का ध्यान हटते ही वारदात को अंजाम दे डाला। बालक ने पहले अपना जैकट उतारकर बैग के ऊपर डाला तथा बाद में जेकेट के साथ बैग भी पार कर ले गया। आरोपी के साथ अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.