Breaking News
recent

गिद्दा, भांगड़ा नृत्य से बांधा समां

बीकानेर. राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की ओर से वैशाखी पर्व शनिवार को रविन्द्र रंगमंच पर मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने गिद्दा, भांगड़ा नृत्य से पंजाबी संस्कृति को मंच पर साकार कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ महिला व पुरुषों का अभिनंदन किया गया। साथ ही सांझा चूल्हे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, अरविन्द मिढ्ढा, अलका डॉली पाठक आदि अतिथियों ने बैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन को लेकर सतीश कुमार खत्री, उमेश झांब, जगदीश मदान, प्रेम खत्री व नरेन्द्र खत्री ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

बीकानेर पंजाबी महासभा की ओर से रविवार को रेलवे मैदान में वैशाखी पर्व मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष नरेश चुग ने बताया कि इस मौके पर पंजाब से आए लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देंगे। इसमें भांगड़ा, गिद्दा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। महासचिव सुभाष भोला ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल विद्यार्थियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में वशिष्ट योग्यता प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक गौतमलाल खिंवाणी ने बताया कि सांझे चूल्हे का आयोजन भी होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.