जैसलमेर/नाचना. समग्र शिक्षा अभियान जैसलमेर के अधिकारियों ने स्थानीय राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक हरिसिंह गोठवाल व कार्यक्रम अधिकारी चांद मोहम्मद मंगलवार को सुबह 10 बजे नाचना पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां पोषाहार के लिए पकाए गए भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। परियोजना समन्वयक गोठवाल ने बताया कि पूर्व में गैस चूल्हे की बजाय पोषाहार विद्यालय के बाहर लकडिय़ों पर पकाए जाने की शिकायत मिली थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं पाया गया । उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोषाहार पकाने वाली महिला से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि सब्जी, चावल बाहर लकडिय़ों पर पकाया जाता है तथा नाश्ता व रोटी गैस चूल्हे पर । उन्होंने वार्डन को खाना गैस चूल्हे पर पकाने के लिए पाबंद किया।





No comments:
Post a Comment