बीकानेर. गोगागेट सर्किल के पास सोमवार दोपहर को एक ऑटो रिक्शा और मोटर साइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गया। गंगाशहर थाना पुलिस ने बताया कि लालमदेसर मगरा गांव निवासी रामप्रताप पुत्र जैसाराम और उसका भाई माणक बाइक पर बीकानेर किसी काम से आए थे। गोगागेट के पास एक ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रामप्रताप की मौत हो गई, वहीं उसका सगा भाई माणक घायल हो गया।
सिलेण्डर फटा, मां-बेटा झुलसे
बीकानेर ञ्च पत्रिका. गंगाशहर में सोमवार को पांच किलो का गैस सिलेण्डर फटने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। गंगाशहर थाना पुलिस के अनुसार महावीर सर्किल पर बर्फ के कुल्फे की दुकान लगाने वाला मांगी लाल कुम्हार अपना दैनिक कार्य कर रहा था, इसी दौरान उसके पास रखा पांच किलो का गैस सिलेण्डर फट गया।
गैस सिलेण्डर फटने से पास खड़ी उसकी तीस वर्षीय पत्नी कमला और पांच वर्षीय बेटा सूर्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आस-पास खड़े लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मां-बेटा करीब ८० फीसदी से अधिक झुलसे हैं। इस घटना में मांगी लाल भी घायल हुआ है।





No comments:
Post a Comment