Breaking News
recent

सूरज की सर्जिकल स्ट्राइक ने बिजली का बढ़ा दिया लोड, ओवर हिटिंग से ट्रांसफार्मर जलने का खतरा

पाली। एकाएक 42 डिग्री के आसपास तापमान पहुंचने से गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में बिजली के ट्रांसफार्मर के जलने का खतरा बढ़ गया है। गर्मी के साथ अधिक बिजली लोड को ये ट्रांसफार्मर सहन नहीं कर पा रहे हैं। हालात को देखते हुए डिस्कॉम ने पाली शहर में 80 ट्रांसफार्मर लगाए है, बावजूद इसके समस्या बनी हुई है। खासकर गर्मी के दिनों में बिजली गुल होने की समस्या हो सकती है।

डिस्कॉम का मानना है कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है। उपभोक्ता कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए लोड के आधार पर ही ट्रांसफार्मर का पावर घटाया-बढ़ाया जाता है। तेज तपन से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे है, इसके साथ बिजली का लोड अधिक हो जाता है। ओवर हिटिंग के कारण ट्रांसफार्मर जलने का खतरा बढ़ गया है।

जहां लोड अधिक, वहां ट्रांसफार्मर नए
शहर में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निपटने के लिए डिस्कॉम ने 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए है। पहले से शहर में 1 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, लेकिन इस गर्मी में डिस्कॉम का मानना है कि बिजली खपत बढ़ जाएगी। जो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, उन पर लोड शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

बांगड़ अस्पताल का विशेष ध्यान
मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए बांगड़ अस्पताल क्षेत्र में सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर व बिजली लोड का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि मुख्य ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में सप्लाई अन्य ट्रांसफार्मर से शुरू की जा सके।

तीन दिन पूर्व गर्मी में खुली थी पोल
शहर में तीन दिन पूर्व तेज गर्मी में ट्रांसफार्मर के जलने व लाइन में तकनीकी खराबी की समस्या के बाद डिस्कॉम की नींद उड़ी। अब डिस्कॉम ने पूरे शहर के सिस्टम की जांच करना शुरू कर दिया है।

ऐसे बचाए बिजली
- सभी बिजली के उपकरणों की जांच करवाए
- पुराने उपकरणों को बदले
- एयर कंडीशन का सही इस्तेमाल
- एलइडी बल्ब का इस्तेमाल करें
- स्विच बंद करना याद रखे
- टीवी का स्विच जरूर बंद करें
- माइक्रोवेव का इस्तेमाल ध्यान से करें
- ट्यूब लाइट एवं बल्ब का करे कम इस्तेमाल
- सोलर उपकरण का करें इस्तेमाल

नए ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट कर रहे लोड
गर्मी में बिजली लोड बढ़ जाता है, गर्मी से ट्रांसफार्मर में हिटिंग भी बढ़ जाती है। इस कारण जलने का खतरा रहता है। शहर में 80 नए ट्रांसफार्मर पर लोड को शिफ्ट करने का काम जारी है, इससे काम आसान होगा। - घनश्याम चौहान, एसइ, डिस्कॉम, पाली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.