Breaking News
recent

सूरज उगल रहा आग, तवे सी तपी धरा

गुढ़ाचन्द्रजी
माड़ क्षेत्र में बुधवार को तन झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। कस्बे का तापमान ४१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह ७ बजे अधिकतम तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस था। जो बढ़ते-बढते ४१ डिग्री पर पहुंच गया।
सूरज सुबह से ही आग उगलता नजर आया। असहनीय गर्मी ने हालत खराब कर दी। धरा भट्टी की तरह तपती नजर आई। धूप से बचने के लिए लोग या तो सिर व मुंह को ढककर गुजरे या फिर घरों में ही रहे। दोपहर को लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है।

४ बीघा गेहूं की फसल जली
गढ़मोरा. कस्बे के आमकाजाहरा में रात को 4 बीघा गेहूं की फसल में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। बजारीलाल मीना, हरिमोहन मीणा आदि ने बताया कि गेहूं की फसल को एकत्र कर खेत में रखकर घर गए थे। शाम को फसल में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण कुछ ही देर में फसल जलकर खाक हो गई। तेज लपटों के कारण उस पर तुरन्त काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर करीब एक घंटे बाद गंगापुरसिटी से दमकल मौके पर पहुंची। सूचना पर नादौती थानाधिकारी तथा हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र भेज पीडित अभिनव पंडित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान मुनेश मीना, रघुवीर मीणा, शिवलाल, सुरज्ञान बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.