Breaking News
recent

भारतीय टीम को प्रशिक्षित करेंगे बीकानेर के अनिल जोशी

बीकानेर. भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव शक्तिरतन रंगा ने बताया कि भारतीय टीम में 18 सदस्यों का दल दुबई में आयोजित पैरा 5जी फाजा वर्ड रेकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 

इसमें बीकानेर के अनिल जोशी भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं इसी टीम मे बीकानेर के ही श्यामसुंदर स्वामी का भी चयन किया गया है। दस अप्रेल शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम नौ अप्रेल को रवाना होगी। अनिल जोशी को भारतीय दल का प्रशिक्षक नियुक्त जाने एवं श्यामसुंदर स्वामी का टीम में चयन होने पर शहर के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जोशी एवं स्वामी के चयन से बीकानेर में तीरंदाजी जैसे पारम्परिक खेल को बढ़ावा मिलेगा। इस खेल में युवा एवं बालकों का रुझान बढ़ेगा। आगे जाकर वे बीकानेर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.